DehradunUncategorizedUttrakhandराजनीति

चकराता में अतिक्रमण पर पुलिस का एक्शन, 4 दुकानदारों और 4 वाहन चालकों के चालान; ₹2,000 का जुर्माना व

चकराता में अतिक्रमण पर पुलिस का एक्शन

आज दिनाँक 17/10/2026* को *कोतवाली चकराता जनपद देहरादून* के क्षेत्रान्तर्गत चकराता बाजार में अतिक्रमण के संबंध में अभियान चलाया गया।

चकराता बाजार के मुख्य सड़क व फुटपाथ पर अवैध रूप से दुकान का हिस्सा व किनारा बाहर निकालकर और अनाधिकृत रूप से सड़क पर छोडे गये वाहन द्वारा आम जनमानस को बाधा / यातायात बाधित किया जा रहा था। जिसके परिपेक्ष में चकराता पुलिस द्वारा 04 दुकानदार और 04 वाहन चालाकों के विरुद्ध विधिनुसार क्रमशः 81 उ. पु.अधि. संयोजन शुल्क 2000 रूपये और मोoवा0 अधि0 1988 के अंतर्गत चालानी कार्यवाही तलब माननीय न्यायालय अमल में लायी गयी व समस्त दुकानदारों, आम जनमानस व टैक्सी यूनियन को भविष्य में पुनरावृति न करने की हिदायत दी गयी। चालान की कार्यवाही निकट भविष्य में त्यौहार सीजन होने के कारण आगे भी जारी रहेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!