Uncategorized

युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा उत्तराखंड की प्रथम पत्रिका का हुआ विमोचन

देहरादून में आयोजित युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट की गरिमामयी उपस्थिति में भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड द्वारा पहली बार प्रकाशित विशेष पत्रिका *नवीन संदेश* का विमोचन किया।

 

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रोफेशनल्स, शिक्षाविद, उद्यमी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में युवाओं के साथ संवाद, राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका, नवाचार, नेतृत्व क्षमता तथा विकसित उत्तराखंड के संकल्प पर विस्तृत चर्चा हुई।

 

कार्यक्रम के दौरान मंच से युवाओं को राजनीति, सामाजिक नेतृत्व, स्टार्टअप, शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा पूरा सभागार युवा ऊर्जा और सकारात्मक विचारों से ओत-प्रोत नजर आया।

 

विमोचित पत्रिका में युवाओं के लिए प्रेरणादायक लेख, मार्गदर्शन, समसामयिक विषयों एवं उत्तराखंड के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विचारों को स्थान दिया गया है। यह पत्रिका राज्य के युवाओं के लिए ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सिद्ध होगी तथा उन्हें अपने भविष्य और समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायता प्रदान करेगी।

 

कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने युवाओं को राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए उन्हें उत्तराखंड एवं भारत के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मैंदोली द्वारा अवगत कराया गया यह केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि युवाओं, प्रोफेशनल्स और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद का एक महत्वपूर्ण मंच था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!