Uncategorized

चारधाम यात्रा पर शराब और नॉनवेज के साथ पकडे गए 4 नेपाली नागरिक:पुलिस की सख्त कार्रवाही।

यात्री सीजन में धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन का जाँच अभियान जारी । 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की

चमोली :चारधाम यात्रा में शराब और मांस बिक्री के लगातार मामले सामने आने से पुलिस प्रशासन ने ऑपरेशन प्रहर के तहत चारधाम यात्रा में सख़्त चेकिंग शुरू की है। इसी कड़ी में बद्रीनाथ पुलिस ने प्रतिबंधित मांस और शराब के साथ चार नेपाली नागरिकों को पकड़ा है। चारधाम यात्रा के मार्गों व मंदिरों में नॉनवेज और शराब जैसे पदार्थ सख्त प्रतिबंधित हैं। यात्रियों के भावनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यह ऑपरेशन शुरू किया है जिसके लिए पुलिस सख़्ती से कार्य कर रही है।

चारधाम में चल रही लगातार चेकिंग में बुधवार को पुलिस ज्योतिर्मठ से बद्रीनाथ की ऒर आ रही सभी वाहनों की चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान उनके द्वारा एक टैक्सी को रोककर तलाशी ली गयी। तलाशी में लगभग 12 किलो से अधिक मांस (मुर्गा ), मछली और शराब की बोतलें बरामद की गयी। पूछताछ में चारों व्यक्तियों ने स्वयं को नेपाल का रहने वाला बताया। चारधाम में प्रतिबंधों के तहत पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।

चारधाम यात्रा श्रद्धालओं के लिए आस्था का केंद्र है। उनकी भावनाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने ऑपरेशन प्रहर की शुरुवात की है। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा में नॉनवेज और शराब के साथ पकडे जाने वालों पर पुलिस सख्त एक्शन ले रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि धाम की गरिमा और पवित्रता बनाये रखने के लिए ऐसे अभियानों को सख्ती से जारी रखा जायेगा। चमोली पुलिस ने  आश्वासन दिया है कि पवित्र धामों की आस्था से समझौता नहीं किया जायेगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!