स्पोर्ट्स

India ICC Trophies: भारतीय टीम ने कब-कौन सा आईसीसी टूर्नामेंट जीता, 1983 से लेकर 2024 तक जानें पूरा इतिहास

भारतीय टीम ने पिछले 10 सालों में कोई भी ICC ट्रॉफी नहीं जीती है। इससे पहले टीम ने 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी। दिलचस्प बात यह है कि भारत ने तीन खिताब पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में जीते हैं।

टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। यह मैच बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया 17 साल बाद टी20 विश्व चैंपियन बनने के लिए उतरेगी। इससे पहले टीम इंडिया ने 2007 में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था।

भारतीय टीम ने पिछले 10 सालों में कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है। इससे पहले टीम ने 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। दिलचस्प बात यह है कि भारत ने तीनों खिताब तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में जीते हैं

वनडे विश्व कप 1983 

1983 में क्रिकेट जगत ने खेल के इतिहास में सबसे बड़ा उलटफेर देखा था, जब कपिल देव की अगुआई में भारतीय टीम ने विश्व कप फाइनल में जीत हासिल की थी। फाइनल मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स पर खेला गया था। भारत का सामना दो बार की विश्व विजेता टीम वेस्टइंडीज से हुआ था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 54.4 ओवर में 10 विकेट पर 183 रन बनाए थे। जवाब में भारत 60 ओवर के खेल में 54.4 ओवर में 183 रन पर आउट हो गया। जवाब में वेस्टइंडीज 52 ओवर में 140 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। वेस्टइंडीज के बल्लेबाजी क्रम में विवियन रिचर्ड्स जैसे धुरंधर शामिल थे, जिनकी वजह से यह मुकाबला आसान समझ आ रहा था। हालांकि, लेकिन मोहिंदर अमरनाथ और मदन लाल की घातक गेंदबाजी ने विंडीज के बल्लेबाजी क्रम को ढेर कर दिया था। दोनों ने तीन-तीन विकेट हासिल किए थे। इसी के साथ भारत ने 43 रनों से विश्व कप में अपनी पहली जीत दर्ज की थी।

चैंपियंस ट्रॉफी 2002 

चैपियंस ट्रॉफी 2002 के सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इस मैच में भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से हुआ था। माना जा रहा था कि फाइनल मैच रोमांचक होगा , लेकिन कोलंबो में खेला गया यह मुकाबला बारिश में धुल गया था। इसके बाद आईसीसी के नियमानुसार, भारत और श्रीलंका को संयुक्त विजेता चुना गया था।

टी20 विश्व कप 2007 

भारत ने टी20 विश्व कप 2007 में खिताब जीता था। उन्होंने पाकिस्तान को पांच रनों से हराया था। भारत ने गौतम गंभीर की 75 रनों की पारी की बदौलत 157 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान 152 रन ही बना सकी थी। महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने अपना पहला टी20 विश्व कप खिताब हासिल किया था।

वनडे विश्व कप 2011

पहली बार टूर्नामेंट जीतने के 28 साल बाद भारत ने 2011 में वनडे विश्व कप का खिताब जीता था। भारत ने श्रीलंका को अपने घर में छह विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। श्रीलंका ने महेला जयवर्धने की नाबाद 103 रनों की पारी की बदौलत छह विकेट पर 274 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने गौतम गंभीर (97) और महेंद्र सिंह धोनी (91*) की विस्फोटक पारियों की बदौलत 48.2 ओवर में चार विकेट पर 277 रन बनाए थे और 11 गेंदों के शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया था। यह भारत के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के लिए उनके अंतिम विश्व कप मैच में एक शानदार विदाई थी।

चैंपियंस ट्रॉफी 2013

भारतीय टीम ने साल 2013 में दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। बर्मिंघम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 129 रन बनाए थे। इस मैच में शिखर धवन (31), विराट कोहली (43) और रवींद्र जडेजा (33*) ने अपने बल्ले से धमाल मचाया था। जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर सिर्फ 124 रन बना सकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button