उत्तराखंडसामाजिक

विधवा, बुजुर्ग-दिव्यांगों को मिला तोहफा

राज्य सरकार ने बढ़ाई उनकी पेंशन,  जानिए अब कितने मिलेंगे रुपये

राज्य सरकार ने बढ़ाई उनकी पेंशन
जानिए अब कितने मिलेंगे रुपये
देहरादून। धामी सराकर ने  वृद्वावस्था, निराश्रित विधवा,  दिव्यांग पेंशन बढ़ाने का फैसला लिया है। समाज कल्याण विभाग की ओर से मिलने वाली विधवा, वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन बढ़ गई है। ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त होकर एक बेहतर जीवन जी सके। अब इस श्रेणी के सभी पेंशनर को प्रति माह 1500 रुपए प्राप्त होंगे। धामी सरकार के इस फैसले से अब बुजुर्ग दंपत्तियों को बहुत फायदा होगा।  पिछली सरकार की अंतिम कैबिनेट में विधवा, वृद्धावस्था और दिव्यांग श्रेणी के पेंशनर की मासिक पेंशन में दो सौ रुपए प्रति माह बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। बता दें कि वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं, दिव्यांगों के लिए कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं पहले से ही संचालित हो रही हैं, लेकिन वंचित लोगों की जेब में सीधे पैसा देने का उद्देश्य उन्हें न्यूनतम स्तर पर आर्थिक तौर पर सशक्त बनाना है। लेकिन इस बीच आचार संहिता लागू होने के कारण इसका आदेश जारी नहीं हो पाया था। अब नई सरकार बनते ही समाज कल्याण विभाग ने उक्त शासनादेश जारी कर दिया है। बढ़ी हुई पेंशन तत्काल प्रभाव से मिलेगी। प्रमुख सचिव एल फैनई ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही पूर्व में वृद्धावस्था पेंशन के लिए पति या पत्नी में से एक ही हकदार होता था, लेकिन अब विभाग ने दोनों के पात्र होने पर पेंशन देने का निर्णय लिया है। इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है। प्रमुख सचिव एल फैनई ने बताया कि वृद्वावस्था, निराश्रित विधवा, दिव्यांग पेंशन  योजनान्तर्गत पेंशन दरों में 100 रुपये प्रतिमाह की दर से वृद्वि करते हुए उक्त योजनान्तर्गत अब 1500 सौ रुपये कद दर से पेंशन प्रदान किये जाने की राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदाने की र्है। उन्होंने बताया क उक्तानुसार दरों में की गई वृद्धि तत्काल प्रभाव से लागू होग गयी है। उन्होंने बताया कि उक्ता वृद्वावस्था पेंशन निराश्रित विधवा भरण पोषण अनुादान तथा दिव्यांग पेंशन योजनान्तर्गत बढ़ी दरों में केन्दांश भी सम्मिलित है। उन्होंने यह भी बताया कि सात अप्रैल 2022 मे प्रात्त उनकी सहमति से जारी किये जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!