उत्तराखंडघटना

Google Map ने ली तीन लोगों की जान,पुल से नदी में गिरी कार

बरेली

अक्सर जब हम लोग सफर करते हैं तो सफर के दौरान GPS की मदद लेना बहुत ही ज्यादा आसान हो गया है. लेकिन कई बार हमें जीपीएस गलत रास्ता भी दिखा देता है, जिससे हमें काफी परेशानी होती है. अभी हाल ही में ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश बरेली से सामने आया है, जहां पर जीपीएस सिस्टम तीन लोगों को मौत के रास्ते पर ले गए! जिससे 3 लोगों की मौत हो गई. दरअसल, जीपीएस सिस्टम के भरोसे 3 लोग कार पर सवार होकर कहीं जा रहे थे. तभी जीपीएस ने अधूरे पुल का रास्ता दिखा दिया, जिससे गिरकर तीनों की मौत हो गई. इस घटना ने सबको चौंका दिया है.

 

ये मामला बरेली के फरीदपुर के खलपुर इलाके का है. जीपीएस सिस्टम के भरोसे चल रही गाड़ी पुल से नीचे गिर गई जिसमे दो भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई. सूचना मिलते ही आस-पास लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. ग्रामीणों ने पुलिस को दी. पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिवार के लोगों ने बताया कि गाड़ी में जीपीएस के भरोसे सभी लोग जा रहे थे कि यह हादसा हो गया. वही परिवार के लोग विभागीय अधिकारियों को भी दोषी मान रहे हैं क्योंकि पुल को अधूरा छोड़ दिया और कोई वेरीकेटिंग नहीं की गई.

 

आपको बता दें बरेली में निर्माणाधीन पुल से रामगंगा नदी में कार गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बरेली के फरीदपुर थाने और बदायू के दातागंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को नदी से बाहर निकाल कर कार में सवार तीनों लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है ये हादसा जीपीएस नेविगेशन के चलते हुआ है। वही जिला प्रशासन की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है। जब पुल अधूरा है तो उस पर वाहन न आए उसकी रोकथाम क्यों नहीं की गई। दरअसल बाढ़ के चलते पुल का अगला हिस्सा नदी में वह गया था। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर तीनों की शिनाख्त में जुट गई है। ये दर्दनाक हादसा फरीदपुर थाना क्षेत्र के खल्लपुर दातागंज मार्ग पर बन रहे पुल से हुआ है।

परिजनों का कहना है कि ये लापरवाही का मामला है, सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी. परिजनों ने बताया कि ये सभी लोग गांव में शादी में आ रहे थे, तभी रास्ते में इनका एक्सीडेंट हो गया. प्रशासन की लापरवाही से इन लोगों की जान गई है. अगर समय पर बैरिकेटिंग कर दी गई होती तो इन लोगों को कुछ नहीं होता.पुलिस ने बताया कि आज सुबह थाना फरीदपुर पर सूचना प्राप्त हुई ग्राम खल पुर में एक गाड़ी पुल से गिरकर के क्षतिग्रस्त हो गई है. पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि गलत रास्ते पर आने के कारण इनकी मौत हुई है, फिलहाल मृतकों की पहचान कर ली गई है, आगे की कार्यवाही की जा रही है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!