INDIA

पीएम मोदी थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा करेंगे; बैंकॉक में बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा करेंगे, जिसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। पीएम मोदी पहले थाईलैंड और फिर श्रीलंका जाएंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, पीएम मोदी 4 अप्रैल 2025 को बैंकॉक में आयोजित होने वाले छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यह यात्रा थाईलैंड के प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा के निमंत्रण पर होगी। पीएम मोदी 3 से 4 अप्रैल तक बैंकॉक में रहेंगे। इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी वर्तमान बिम्सटेक अध्यक्ष थाईलैंड करेगा। यह प्रधानमंत्री मोदी की थाईलैंड की तीसरी यात्रा होगी।

इसके बाद पीएम मोदी श्रीलंका की यात्रा पर जाएंगे। वह 4 से 6 अप्रैल 2025 तक श्रीलंका की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। यह यात्रा श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका के निमंत्रण पर होगी।

2015 के बाद से पीएम मोदी की श्रीलंका की चौथी यात्रा

यह पीएम मोदी की 2015 के बाद श्रीलंका की चौथी यात्रा होगी। इससे पहले उन्होंने 2015, 2017 और 2019 में श्रीलंका का दौरा किया था। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत और श्रीलंका के बीच मछुआरों की गिरफ्तारी को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन कई बार विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर इस मुद्दे का स्थायी समाधान निकालने की मांग कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button