उत्तराखंडदेहरादून

कांग्रेस ने विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की, एक माह में 11733 बूथों पर बीएलए तैनात करेगी पार्टी

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर संगठनात्मक नियुक्तियाँ की हैं। पार्टी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं, जो बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करेंगे। कांग्रेस ने घोषणा की है कि अगले एक माह के भीतर राज्य के सभी 11733 बूथों पर बीएलए (Booth Level Agent) तैनात कर दिए जाएंगे।

संगठन ने प्रभारियों को बूथ कमेटियों के गठन, एसआईआर प्रक्रिया में बीएलए नियुक्तियों और ग्राम कांग्रेस, बाजार कांग्रेस, वार्ड कांग्रेस, मोहल्ला कांग्रेस एवं न्याय पंचायत कांग्रेस कमेटियों के गठन की जिम्मेदारी सौंपी है।

जिलेवार विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति

उत्तरकाशी–चमोली–रुद्रप्रयाग क्षेत्र

  • पुरोला: विजयपाल रावत, जोत सिंह रावत

  • यमुनोत्री: कनकपाल परमार, दीवान सिंह असवाल, अनुज रावत

  • गंगोत्री: शांति प्रसाद भट्ट, सरोज शाह, महावीर रावत

  • बदरीनाथ: चंद्रशेखर पल्लव, दिनेश रावत

  • थराली: हरीश चौहान, गुलाब सिंह बिष्ट, कमल रावत

  • कर्णप्रयाग: ईश्वर सिंह बिष्ट, संदीप कुमार पटवाल

  • केदारनाथ: प्रकाश रावत, अंकुर रौथाण

  • रुद्रप्रयाग: अजय किशोर भंडारी, राकेश सिंह बिष्ट

  • घनसाली: देवेंद्र नौडियाल, गंभीर सिंह जयाड़ा, कृष्ण स्वरूप बडोनी

  • देवप्रयाग: विरेंद्र सिंह कंडारी, राकेश गुसाईं, विरेंद्र बुटोला

  • नरेंद्रनगर: श्याम लाल आर्य, विरेंद्र राणा

  • प्रतापनगर: शक्ति प्रसाद जोशी, मुन्नी बिष्ट

  • टिहरी: नरेंद्र सिंह राणा, भरत सिंह बुटोला

  • धनोल्टी: कुलदीप पंवार, अमित गुप्ता, जबर सिंह पंवार

देहरादून जिला

  • विकासनगर: सलीम, सुरेंद्र सिंह

  • सहसपुर: जितेंद्र रावत, गौतम डोगरा, संजय कुमार

  • धर्मपुर: विजय प्रताप मल, जगदीश धीमान, अखिलेश उनियाल

  • रायपुर: नीनू सहगल, राजकुमार जयसवाल, जितेंद्र बिष्ट

  • राजपुर रोड: विपुल नौटियाल, दिनेश कौशल, डिम्पल सिंह

  • देहरादून कैंट: याकूब सिद्धिकी, ललित भद्री, नवनीत कुकरेती

  • मसूरी: अमेन्द्र बिष्ट, यशपाल चौहान

  • डोईवाला: धीरज नौटियाल बॉबी, डॉ. के.एस. राणा, सोहन लाल रतूड़ी

  • ऋषिकेश: राजेंद्र सिंह राणा, मनोज नौटियाल, संदीप चमोली

हरिद्वार जिला

  • हरिद्वार: महेश प्रताप राणा, वरुण वालियान

  • भेल–रानीपुर: अनिल कुमार भास्कर, अजमोद कुमार चौहान, रवीश भटीजा

  • ज्वालापुर: सचिन चौधरी, हिमांशु बहुगुणा

  • भगवानपुर: विकास त्यागी, मुल्कीराज सैनी

  • झबरेड़ा: संजीव प्रधान, प्रधुम्न अग्रवाल, पंकज सोलंकी

  • पिरानकलियर: नासिर परवेज, वीरेंद्र सिंह

  • रुड़की: तेलु राम प्रधान, जतिन हांडा, रूप चौधरी

  • खानपुर: आशीष सैनी, अरुण कुमार, सुधीर शांडिल्य

  • मैंगलोर: जितेंद्र सैनी, मीर हसन जोरासी

  • लक्सर: डॉ. रणवीर नागर, अरविंद प्रधान, परवेज अहमद

  • हरिद्वार ग्रामीण: गुलशन अंसारी, संजय सैनी, अरुण चौधरी

पौड़ी–अल्मोड़ा–बागेश्वर क्षेत्र

  • यमकेश्वर: साबर सिंह नेगी, सुदर्शन सिंह भंडारी

  • पौड़ी: पंकज पोखरियाल, बलवीर सिंह रावत, कविंद्र इष्टवाल

  • श्रीनगर: सुरेंद्र सिंह रावत, नितिन बिष्ट

  • चौबट्टाखाल: संजय डबराल, अमित राज

  • लैंसडौन: अर्जुन गहरवार, सुनील सेमवाल, राकेश शर्मा

  • कोटद्वार: धीरेंद्र बिष्ट, विक्रांत खंतवाल

पिथौरागढ़–चंपावत–नैनीताल–यूएस नगर क्षेत्र

  • धारचूला: गिरीश चुफाल, बंशीधर भट्ट

  • डीडीहाट: राहुल राकाया, प्रेमा कोटियाल, हेम पंत

  • पिथौरागढ़: महेश डसीला, मनोज टम्टा

  • गंगोलीहाट: मनोज ओझा, अनिल महरा

  • कपकोट: विनोद कुमार पाठक, ललित बिष्ट

  • बागेश्वर: गोविंद सिंह बिष्ट, नरेंद्र कोरंगा

  • कालाढूंगी: राजेंद्र खानवाल, उमेश कबडवाल, पुष्कर दुर्गपाल

  • द्वारहाट: कमल रावत, महेंद्र कालाकोटी

  • सल्ट: दीपक चुनौतिया, त्रिलोक सिंह

  • रानीखेत: नवीन कठायत, विरेंद्र सिंह बिष्ट

  • सोमेश्वर: आनंद सिंह बिष्ट, नारायण दत्त पांडे, जमन सिंह बिष्ट

  • अल्मोड़ा: देवेंद्र सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह बिष्ट

  • जागेश्वर: दीप डांगी, श्याम सिंह दोसाद

  • लोहाघाट: पप्पू खर्कवाल, बिमला सजवाण

  • चंपावत: नवीन मुरारी, हरीश सिंह बोरा

  • लालकुंआ: दीप सती, संजय किरोला, डॉ. केदार पलेड़िया

  • भीमताल: भुवन तिवारी, सुहेल सिद्धिकी

  • नैनीताल: शंकर जोशी, इंद्रपाल आर्य, खजान पांडे

  • हल्द्वानी: हेमंत पाठक, गोविंद सिंह बिष्ट

  • रामनगर: सचिन नेगी, वरुण कपूर

  • जसपुर: शरीफ अंसारी, शैलेंद्र गहलोत

  • काशीपुर: पंडित रामदेव शर्मा, मोहम्मद अकरम, जाकिर हुसैन

  • बाजपुर: संदीप सहगल, विजय मिठ्ठी

  • गदरपुर: परिमल राय, हरिदेव हैरी

  • रुद्रपुर: शैलेंद्र शर्मा, नारायण, मनोज खुल्बे

  • किच्छा: हसनैन मलिक, शीशपाल यादव

  • सितारगंज: विजेंद्र, प्रकाश सिंह

  • नानकमत्ता: सत्यपाल सिंह, मंजीत सिंह, जितेंद्र सरस्वती

  • खटीमा: नरेंद्र आर्य, रमेश रौतेला

एक माह में बीएलए तैनाती का लक्ष्य

कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि बूथ प्रभारियों की सहायता से राज्य के 11733 बूथों पर बीएलए की नियुक्ति एक माह के भीतर पूरी कर दी जाएगी, जिससे संगठन बूथ स्तर पर और मजबूत बनेगा।

पार्टी ने सभी प्रभारियों को चुनाव–पूर्व संगठन विस्तार और जनसंपर्क गतिविधियों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button