
देहरादून: राजधानी देहरादून के व्यस्ततम मच्छी बाजार इलाके में सोमवार को 23 वर्षीय गुंजन की सरेआम नृशंस हत्या से उपजा जनआक्रोश मंगलवार को न्यायालय परिसर में फूट पड़ा। पुलिस जब इस जघन्य हत्याकांड के आरोपी आकाश को पेशी के लिए कोर्ट लेकर पहुंची, तो वहां मौजूद आक्रोशित भीड़ ने उस पर हमला बोल दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
![]()
Dehradun Gunjan murder case आरोपी की कोर्ट परिसर में पिटाई: पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. मौके पर मौजूद पुलिस बल ने किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत कराया. इसके बाद आरोपी को सुरक्षित न्यायालय में पेश किया. कोर्ट ने हत्या आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया. जिसके बाद पुलिस निगरानी में उसे जेल भेजा गया. न्यायालय परिसर में आरोपी के साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है.
वहाँमौजूद लोगो के अनुसार, जैसे ही पुलिस आरोपी आकाश को लेकर कोर्ट परिसर में दाखिल हुई, वहां मौजूद वकीलों और आम लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। भीड़ ने आरोपी को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। न्यायालय परिसर में अचानक हुए इस हंगामे से अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर मौजूद पुलिस बल को स्थिति नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत कराया और आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर सुरक्षित कोर्ट रूम के भीतर पहुंचाया। इस दौरान हुई मारपीट और हंगामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल भारी हंगामे के बीच पुलिस ने आरोपी आकाश को न्यायालय के समक्ष पेश किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने हत्यारोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। इसके बाद, पुलिस ने कड़े सुरक्षा घेरे में उसे जेल भेज दिया।
सोमवार को चापड़ से रेता था गला गौरतलब है कि यह पूरा मामला सोमवार, 2 फरवरी का है। कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत मच्छी बाजार में सुबह करीब 10 बजे 23 वर्षीय गुंजन अपनी स्कूटी खड़ी करने एक रिश्तेदार के घर पहुंची थी। आरोपी आकाश, जिसे इसकी भनक लग गई थी, वहां धारदार चापड़ लेकर पहुंच गया।
आरोप है कि आकाश ने पहले गुंजन से बहस की और जब युवती ने बात करने से इनकार किया, तो उसने चापड़ से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गुंजन ने बचाव में हाथ आगे किया तो उसकी उंगली कट गई, लेकिन आरोपी ने दूसरा घातक वार सीधा उसके गले पर किया। गले पर गहरा घाव होने से अत्यधिक खून बहने लगा और गुंजन वहीं गिर पड़ी। स्थानीय लोगों ने उसे दून अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी आकाश को घटना के कुछ देर बाद ही मच्छी बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया था। इस नृशंस घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है।