उत्तराखंडदेहरादून

बीकेटीसी:श्री बदरीनाथ – केदारनाथ यात्रा के मद्देनजर बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती की अध्यक्षता में ज्योर्तिमठ में यात्रा बैठक

ज्योर्तिमठ 6 फरवरी। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने बीकेटीसी प्रधान कार्यालय ज्योर्तिमठ में आयोजित यात्रा बैठक में आगामी श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम यात्रा के मद्देनजर चाक-चौबंद तैयारियों के निर्देश दिए कर्मचारियों की शीघ्र प्रौन्नति, एसीपी लाभ, अस्थायी कर्मचारियों की वेतन वृद्धि, स्थायीकरण सहित , विश्राम गृहों की व्यवस्थाओं में सुधार पर चर्चा हुई। बैठक का समापन 5 फरवरी गुरुवार देर शाम को हुआ।

बैठक से वर्चुअल रूप से जुड़कर श्री केदारनाथ अधिष्ठान एवं कैनाल रोड़, देहरादून कार्यालयों के अधिकारियों / कर्मचारियों एवं व्यवस्थापकों से आगामी यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु सुझाव दिये। बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुल रहे है अत: यात्रा पूर्व तैयारियां की जा रही है।

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान ने बैठक का संचालन करते हुए अवगत कराया कि काफी अधिक समय से मन्दिर समिति के कर्मचारी प्रोन्नति हेतु मांग कर करे रहें है तथा अस्थाई कार्मिकों के वेतन वृद्धि एवं मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में वन टाईम सेटलमेंट एवं वेतन विसंगति ठीक करने हेतु मांग की जा रही है, जिस पर बताया गया कि कराया कि आगामी उप समिति की बैठक में शासन से पदों की मांग की जायेगी।

बीकेटीसी उपाध्यक्ष द्वारा आगामी यात्रा के सुचारू रूप से संचालन किये जाने हेतु मन्दिर समिति के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को पूर्ण मनोयोग से यात्रा व्यवस्था में अपना-अपना सम्पूर्ण योगदान देने हेतु आग्रह किया कहा कि यात्रा पूर्व पूर्व विश्राम गृहों को पूर्ण रूप से सुदृढ करवाया जायेगा, बैठक महाभिषेक पूजा व्यवस्था हेतु रावल जी से चर्चा का सुझाव रखा गया।  मन्दिर समिति द्वारा विभिन्न पदों पर प्रतिनियुक्ति / संविदा से भरे जाने के बजाय मंदिर समिति कर्मचारियों को प्राथमिकता दिये जाने,श्री केदारनाथ धाम में तैनात कर्मचारियों आवास उपलब्ध करवाने,कर्मचारियों के प्रोन्नति एवं वेतन विसंगति को दूर करने,श्री बदरीनाथ अधिष्ठान में रिक्त वेदपाठियों की नियुक्ति किये जाने, ईपीएफ सुविधा उपलब्ध करवाने 60 वर्ष की सेवानिवृत्ति होने पर अस्थाई कार्मिकों को मन्दिर समिति की ओर से उचित पारितोषित धनराशि दिये जाने, अस्थाई कार्मिकों की आकस्मिक मृत्यु होने पर उन्हें उचित धनराशि दिये जाने के संबंध में प्रस्ताव पारित हुए।

बैठक में मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, अधिशासी अभियंता विपिन तिवारी,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, अवर सहायक देवी तिवारी

भण्डार लिपिक,संजय भट्ट अवर सहायक, संजय चमोली आदि अधिकारी कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

बैठक में मन्दिर अधिकारी‌ राजेन्द्र सिंह चौहान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी/ श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह बिष्ट प्रशासनिकअधिकारी कुलदीप भट्ट,अवरअभियन्ता

गिरीश रावत

प्रधान सहायक राजेन्द्र सेमवाल,प्रधान सहायक संदीप कपरूवाण,प्रधान सहायक जगमोहन बर्त्वाल,प्रधान सहायक संतोष तिवारी, लेखाकार भूपेन्द्र रावत,सहायक लेखाकार संदेश मेहता अवर सहायक केदार सिंह रावत,अवर सहायक संजय तिवारी, अजय सती अमित देवराड़ी सहित सभी कर्मचारी अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!