उत्तराखंडदेहरादून

“पत्रकारिता चुनौती भरा क्षेत्र, फिर भी हर मोर्चे पर डटी हैं महिलाएं”: डॉ. मेघा बहुगुणा

उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से पत्रकारिता और महिला पत्रकारों की सहभागिता पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिला पत्रकारों ने भाग लिया.कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि वैद्य कुलम की संचालिका डॉ मेघा बहुगुणा व देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डॉ नेहा चोकसी ने की।

“पत्रकारिता चुनौती भरा क्षेत्र, फिर भी हर मोर्चे पर डटी हैं महिलाएं”: डॉ. मेघा बहुगुणा

इस दौरान उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि बदलते समय के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। वह परिवार के साथ अपने काम को भी बखूबी तरीके से कर रही है। आज उन्हें अपने अधिकारों की जानकारी है।

कार्यक्रम के दौरान वैद्य मेघा बहुगुणा ने कहा कि पत्रकारिता बहुत ही चुनौती वाला फील्ड है। इस क्षेत्र में महिलाओ का आना और भी चुनौती वाला हो जाता है। उन्हें अपने परिवार और काम को जारी रखना मुश्किल होता है। महिलाएं हर चुनौती को लेने के लिए तैयार रहती है।

डॉ नेहा चोकसी ने कहा कि महिला अपने काम को पुरुषों के मुकाबले ज्यादा ईमानदारी से करती है। अगर पत्रकारिता में आ जाती है तो लोगो का विश्वास ज्यादा बढ़ेगा। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद महिला पत्रकारों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय राणा और संचालन सांस्कृतिक समिति संयोजक मीना नेगी ने किया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, संप्रेक्षक विजय जोशी, कार्यकारिणी सदस्य रश्मि खत्री, सुलोचना पयाल, मनवर रावत,हिमांशु जोशी व प्रेस क्लब महिला सदस्य मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!