
नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, सेलाकुई में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से एक व्यापक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यालय के साढ़े आठ सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यशाला में उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद के की महासचिव आशा रानी पैन्यूली,उपाध्यक्ष एवं मोहन सिंह खत्री , इस अभियान के प्रभारी सुनील जोशी, संयुक्त सचिव ज्योत्सना खत्री,आनंद मणि सेमवाल, प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता एव मेंटर रमेश खत्री, किरण खंडूड़ी, विजय लक्ष्मी रावत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं सामाजिक कार्यकर्ता तथा विद्यालय के शिक्षक तथा शिक्षिकाएं एवं भारी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डीपी थपलियाल द्वारा अतिथियों एवं उपस्थित प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए किया गया। उन्होंने नशे को युवा पीढ़ी और समाज के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान संभव संस्था द्वारा नशा उन्मूलन हेतु नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया जिसके माध्यम से नशे के कारण व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार एवं सामाजिक जीवन पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने नशे से हो रहे नुकसान से बच्चों को जागरूक किया। परिषद के उपाध्यक्ष मोहन सिंह खत्री ने कहा कि प्रत्येक छात्र यह जिम्मेदारी ले कि वह अपने आस पास नशाखोरी रोकने हेतु शत प्रतिशत प्रयास करें।
परिषद की सचिव आशा रानी पैन्यूली ने नशे के दुष्प्रभाव के प्रति प्रत्येक छात्र एवं युवाओं को जागरूक रहने पर जोर दिया। कार्यक्रम के प्रभारी और परिषद के आजीवन सदस्य सुनील जोशी ने कहा कि बच्चे सबसे उत्तम संदेशवाहक होते हैं, बच्चों की मदद से यह अभियान अभूतपूर्व सफलता प्राप्त कर रहा है।
इस दौरान इस मौके पर विनोद थपलियाल, पवन शर्मा, देवेंद्र रावत, जयबीर बर्त्वाल, हरीश राणा, संतोष कुमार,छात्र नायक ऋतिक शर्मा आदि मौजूद रहे।