उत्तराखंडदेहरादून
Trending

21 मार्च को देहरादून में सजेगा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड ग्रैंड फिनाले,

21 प्रतिभागियों के बीच होगा ताज का मुकाबला

देहरादून: फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड का ग्रैंड फिनाले 21 मार्च को देहरादून में आयोजित किया जाएगा। राज्य में हुए दो ऑडिशन राउंड के बाद 21 प्रतिभागियों का चयन किया गया है, जो ग्रैंड फिनाले में ताज के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।

ग्रैंड फिनाले के दौरान प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए आठ सब-टाइटल भी दिए जाएंगे। इनमें मिस फोटोजेनिक, मिस ब्यूटिफुल स्माइल, मिस टैलेंटेड, मिस वाइब्रेंट पर्सनैलिटी, मिस रैंप वॉक, मिस ग्लोइंग स्किन, मिस कॉन्जिनियल और मिस ब्यूटिफुल आइज शामिल हैं।

प्रतियोगिता की विजेता फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड का खिताब हासिल करेंगी और मुंबई में होने वाली फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। राज्य में इस स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार किया जा रहा है।

प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों की इंडियन एथनिक कॉस्ट्यूम को ऋचा एहलावत की छाप क्रिएशन द्वारा डिजाइन किया गया है, जबकि इवनिंग गाउन रुचिका गोयल और अपराजिता गोयल ने तैयार किए हैं।

जजमेंट के लिए मुंबई से मिस इंडिया 2024 निकिता पोरवाल विशेष रूप से देहरादून पहुंचेंगी। शो की कोरियोग्राफी जैज पुष्कर सोनी करेंगे, जबकि इवेंट कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी हिमानी रावत, अनन्या भंडारी और राहुल छाबड़ा संभालेंगे। प्रतिभागियों की स्टाइलिंग के लिए मुंबई से निशांक सेनानी और प्रियादिति सिंधी मौजूद रहेंगे।

सिनमिट कम्यूनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का ट्रेनिंग प्रोग्राम 17 मार्च से शुरू होगा। इसके तहत 17 मार्च को ओरिएंटेशन और रैंप वॉक ट्रेनिंग, 18 मार्च को कोरियोग्राफी और फोटोशूट, 19 मार्च को सब-टाइटल राउंड विद मीडिया, 20 मार्च को कोरियोग्राफी और टेक रन तथा 21 मार्च को ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा।

ट्रेनिंग कार्यक्रम सेंट्रियो मॉल के स्काई डैक में आयोजित किया जाएगा। मिस इंडिया टीम के बेनेट नाथन के अनुसार फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड का आयोजन फेमिना मिस इंडिया के लाइसेंसी सिनमिट कम्यूनिकेशंस द्वारा किया जा रहा है। आयोजन में लक्ष्मी ज्वैलर्स, न्यू इरा के राजीव कौशिक और सेंट्रियो मॉल का विशेष सहयोग रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!