राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोतवाली चकराता पुलिस ने निकाली जनजागरूकता रैली, युवाओं को नशे एवं साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक
राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोतवाली चकराता पुलिस ने निकाली जनजागरूकता रैली
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वी जयंती के अवसर पर आज 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में कोतवाली चकराता पुलिस द्वारा कैंट इंटर कॉलेज चकराता में छात्र-छात्राओं के साथ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देश की संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। साथ ही युवाओं को संबोधित करते हुए समाज में बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों एवं इसके कारण युवाओं के भविष्य और समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्र छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए ऑनलाइन ठगी, साइबर फ्रॉड, फर्जी कॉल, लिंक एवं ओटीपी के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस द्वारा किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी एवं व्यक्तिगत विवरण साझा न करने तथा साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 साइबर हेल्प लाइन पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।
कार्यक्रम के उपरांत राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कोतवाली चकराता परिसर में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत पुलिस कर्मियों द्वारा साफ-सफाई की गई तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया ।
कोतवाली चकराता पुलिस द्वारा इस आयोजन के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक जागरूकता, नशामुक्त समाज एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।
शाम 5:30 पर एकता दिवस के अवसर पर थाना परिसर में चकराता क्षेत्र के गणमान्य लोगों व्यापार मंडल,टैक्सी स्टैंड यूनियन,होम स्टे,ओर अन्य पब्लिक के लोगो को ओर कर्मचारी गण अधिकारीगण के समक्ष स्क्रीन के माध्यम से सभी को भारत के यशस्वी प्रधान मंत्री जी के भाषण ओर कार्यक्रम को Live प्रसारित किया गया ।