उत्तराखंडदेहरादून
Trending

ग्रामीण क्षेत्रों के साथ भेदभाव बर्दाश्त नहीं: हरक सिंह रावत

देहरादून: पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष Harak Singh Rawat ने उत्तराखंड सरकार पर ग्रामीण क्षेत्रों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग समय सीमा तय करना पहाड़ के लोगों के साथ अन्याय है।

सोमवार को कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में हरक सिंह रावत ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में गैस बुकिंग के बाद सिलिंडर की डिलीवरी अवधि 25 दिन निर्धारित की गई है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह अवधि 45 दिन तय की गई है।

उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों के साथ स्पष्ट भेदभाव दर्शाती है। सरकार को इस फैसले पर पुनर्विचार कर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी समान सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!