उत्तराखंडऋषिकेश
Trending

ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 का शुभारंभ,

CM पुष्कर सिंह धामी बोले – योग समग्र जीवन पद्धति

ऋषिकेश: जनपद टिहरी के मुनिकीरेती स्थित गंगा रिजॉर्ट में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 का सोमवार को मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि समग्र जीवन पद्धति है, जो आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का कार्य करता है।

मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेश के युवाओं से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि आज के समय में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले युवाओं को अक्सर थकावट और तनाव का सामना करना पड़ता है। ऐसे में योग उनके लिए सबसे अच्छा सहायक साबित हो सकता है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा योग नीति 2025 लागू की गई है, जिसके तहत प्रदेश में योग और आयुष सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। साथ ही प्रत्येक जनपद में 50 और 10 बेड वाले आयुष चिकित्सालय स्थापित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग और आध्यात्म को बढ़ावा देने के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि गढ़वाल मंडल विकास निगम और Uttarakhand Tourism Development Board के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव पिछले 35 वर्षों से योग की परंपरा को विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!