उत्तराखंडदेहरादूनमसूरी
Trending

पर्यटन सीजन से पहले मसूरी में तैयारियां तेज, मंत्री गणेश जोशी ने दिए समयबद्ध कार्य पूरे करने के निर्देश

Mussoorie:17 मार्च। कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi ने मसूरी पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को पर्यटन सीजन से पहले सभी कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने केम्पटी-लाइब्रेरी मार्ग का जायजा लिया और राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस मार्ग पर शीघ्र एक-मार्गीय यातायात व्यवस्था लागू की जाए तथा सड़क को पूरी तरह खोलने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

इसके बाद मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर पेयजल, सड़क, रेलिंग, सौंदर्यीकरण सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि मसूरी प्रदेश का प्रमुख पर्यटन स्थल है, इसलिए यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने शहर के प्रमुख स्थान पर हॉलीवुड की तर्ज पर “मसूरी” नाम को बड़े और आकर्षक स्वरूप में स्थापित करने के निर्देश भी दिए, जिससे पर्यटन को और बढ़ावा मिल सके।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, कुशाल राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!