गोर्खाली सुधार सभा की कौलागढ़ शाखा का वार्षिक अधिवेशन
मेघावी छात्र-छात्राओं को बाँटी छात्रवृत्तियाँ, वीर माता एवं वरिष्ठ समाजसेवियों को किया सम्मानित

गोर्खाली सुधार सभा की कौलॎगढ़ शाखाका वार्षिक अधिवेशन –कर्मठ शाखा अध्यक्ष सुशील भण्डारीजी की अध्यक्षता में पंचायती भवन कौलागढ़ में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ | सर्वप्रथम शाखा अध्यक्षजी ने — मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापाजी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन क्षेत्री, उपाध्यक्ष पूजा सुब्बा चंद का स्वागतअभिनंदन किया |तत्पश्चात् शाखा उपाध्यक्ष विजय गुरूंगजी ने शाखा के विगत वर्ष के कार्यो एवं आय – व्यय का सम्पूर्ण लेखा जोखा का ब्यौरा दिया |

इस अवसर पर शाखा के कर्नल के०बी०गुरूंग एवं विजय भट्टाराई जी ने अपने विचार रखे |
केंद्रीय पदाधिकारियों ने गोर्खाली सुधार सभा के कार्यो, उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं के विषयमें विस्तार से अवगत कराया |
*केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापाजी द्वारा शाखा के इन मेघावी छात्र/ छात्राओं को छात्रवृत्तियाँ प्रदान की गईं*:—-
*1) सार्थक शर्मा*
*2)ग्रंथ बोहरा*
*3)सोनाक्षी गुरूंग*
*4)अनिमेष राना*
*5)विशेष थापा*
*6)सागर शर्मा*
*7) तनिष्का शर्मा*
*8)पलक शर्मा*
*9)अम्बर थापा*
*10) निरिता बोहरा*
*11 )पूर्णिमा शर्मा*
केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापाजी ने शाखा अध्यक्ष श्री सुशील भण्डारीजी एवं शाखा के कार्यों एवं सहयोग की सराहना की एवं भविष्यमें भी इसी प्रकार सहयोग की आशा व्यक्त की | उन्होंने भाषा के प्रति जागरूकता एवं बच्चों को उच्च शिक्षा हेतु अग्रसर रहनेका संदेश दिया | इस अवसर पर शाखाके शाखाके वरिष्ठ महानुभावजन , मातृशक्तियाँ एवं युवाजन भारी संख्या में उपस्थित रहे |