उत्तराखंडदेहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड के चार वर्ष ऐतिहासिक: हेमंत द्विवेदी.

चारधाम यात्रा हरिद्वार कुंभ 2027 तैयारियां,यूसीसी से लेकर सख्त नकल विरोधी कानून तक महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे में अभूतपूर्ण उपलब्धि

देहरादून: 23 मार्च। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने प्रदेश सरकार के चारसाल पूरे होने को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।उल्लेखनीय है कि आज सोमवार को प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर “चारसाल बेमिसाल” के अंतर्गत प्रदेशभर में जन भागीदारी से सफल‌ कार्यक्रम आयोजित किये गये है‌।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी एवं जनप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के मुख्य सेवक के रूप में अपने सफलतम चार वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस अवसर पर प्रदेशभर में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में विगत वर्षो से चारधाम यात्रा का सफल संचालन हुआ है। साथ ही विकास के नए प्रतिमान स्थापित हुए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड के चार वर्ष ऐतिहासिक: हेमंत द्विवेदी

राज्य ने देश में पहली बार यूसीसी लागू कर एक ऐतिहासिक कदम उठाया, जिससे समानता और सामाजिक न्याय को नई दिशा मिली है।इसके साथ ही प्रदेश ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और ईमानदारी को मजबूत किया है। यह कदम युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है।

महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी सरकार ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए तीस फीसदी क्षैतिज आरक्षण लागू किया, जिससे मातृशक्ति को सम्मान और अवसर दोनों प्राप्त हुए हैं। यह निर्णय प्रदेश में सामाजिक समावेशन को सुदृढ़ करता है।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास में ऋषिकेश कर्ण प्रयाग रेल मार्ग परियोजना सहित कई परियोजनाओं ने गति पकड़ी है, जिससे कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को नई ऊर्जा मिली है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में आगामी चारधाम यात्रा तथा हरिद्वार अर्ध कुंभ 2027 हेतु चाक-चौबंद व्यवस्थायें की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!