उत्तराखंडदेहरादून

दिल्ली में गूंजा दून का नाम: CEO सविन बंसल के नेतृत्व में स्मार्ट सिटी को जल प्रबंधन में उत्कृष्टता पुरस्कार.

देहरादून। देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित 11वें स्मार्ट सिटी कन्वर्जेंस एक्सपो में देहरादून ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड को जल प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘उत्कृष्टता पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के पीछे स्मार्ट सिटी के CEO सविन बंसल के कुशल नेतृत्व की अहम भूमिका रही है। उनके मार्गदर्शन में देहरादून में जल संरक्षण, आधुनिक वाटर मैनेजमेंट सिस्टम और सतत शहरी विकास की दिशा में कई प्रभावी कदम उठाए गए हैं, जिनकी अब राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हो रही है।

दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह में यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एवं स्मार्ट सिटी मिशन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्रा द्वारा प्रदान किया गया। इस दौरान उन्होंने देहरादून में लागू जल प्रबंधन मॉडल और नवाचारों की सराहना करते हुए इसे अन्य शहरों के लिए प्रेरणादायक बताया।

CEO सविन बंसल के नेतृत्व में शहर में आधुनिक वाटर मॉनिटरिंग सिस्टम, जल संरक्षण तकनीकों और पानी की बर्बादी रोकने के लिए प्रभावी योजनाओं को लागू किया गया है। इन पहलों ने न केवल जल संकट से निपटने में मदद की है, बल्कि देहरादून को स्मार्ट सिटी मिशन के तहत अग्रणी शहरों की श्रेणी में भी स्थापित किया है।

स्मार्ट सिटी कन्वर्जेंस एक्सपो में देशभर के कई शहरों ने अपनी परियोजनाओं का प्रदर्शन किया, लेकिन देहरादून के जल प्रबंधन मॉडल ने विशेषज्ञों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

इस अवसर पर देहरादून स्मार्ट सिटी की ओर से सहायक महाप्रबंधक कृष्णा पल्लव चमोला और सहायक अभियंता आशीष मिश्रा ने संयुक्त रूप से यह सम्मान प्राप्त किया। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय टीम के सामूहिक प्रयासों और CEO सविन बंसल के प्रभावी नेतृत्व को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!