उत्तराखंडहरिद्वार

नाबालिग पीडिता के साथ दुराचार करने वाले आरोपित को हरिद्वार पुलिस ने धर दबोचा.

आरोपित के विरुद्ध पोक्सो अधिनियम के तहत किया गया अभियोग पंजीकृत

थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासी ओमप्रकाश द्वारा थाना आकर बताया कि गौरव पाठक पुत्र दीपक पाठक निवासी गायत्री विहार सप्तऋषि कोतवाली नगर हरिद्वार द्वारा उसकी नाबालिक पुत्री के साथ कई बार दुराचार किया गया है जिसके सम्बन्ध में पीडिता के पिता द्वारा एक लिखित तहरीर दी गयी ।

नाबालिग पीडिता के साथ दुराचार करने वाले आरोपित को हरिद्वार पुलिस ने धर दबोचा

जिसके आधार पर तत्काल थाना कोतवाली नगर हरिद्वार पर मु0अ0स0-126/2026 अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के दिशा निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में आरोपित की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तन्त्र को अलर्ट किया गया। अच्छी किस्म कि सुरागरसी पतारसी के चलते गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपित को पकडा गया।

आरोपित के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

नाम व पता आरोपित-
गौरव पाठक पुत्र दीपक पाठक निवासी गायत्री विहार सप्तऋषि कोतवाली नगर हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!