चारधाम यात्रा से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: IAS विशाल मिश्रा बने BKTC के नए CEO.

देहरादून: उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के आगाज से ठीक पहले राज्य सरकार ने एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। शासन ने 2018 बैच के तेजतर्रार आईएएस अधिकारी और वर्तमान रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी विशाल मिश्रा को बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) के मुख्य कार्याधिकारी (CEO) पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है।
![]()
खास बात यह है कि हाल ही में मंदिर समिति के सीईओ विजय थपलियाल को हटाया गया था. मंदिर समिति कई तरह के विवादों में दिखाई दे रही थी. इन तमाम विवादों के बीच समिति के सीईओ विजय थपलियाल को हटाने का आदेश शासन ने जारी किया था.
हालांकि तभी से यह कयास लगाया जा रहे थे कि इस महत्वपूर्ण पद पर किसी आईएएस अधिकारी को जिम्मेदारी दी सकती है, ऐसे में आप इन कयासों को सच साबित करते हुए शासन ने 2018 बैच के आईएएस अधिकारी विशाल मिश्रा को यह जिम्मेदारी दी है.
खास बात यह है कि प्रदेश में चार धाम यात्रा शुरू होने जा रही है और राज्य में 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा की शुरुआत होगी. ऐसे में ठीक इससे पहले सरकार ने CEO के महत्वपूर्ण पद पर विशाल मिश्रा को जिम्मेदारी दी है.
उधर दूसरी तरफ अप्रैल के पहले सप्ताह में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उत्तराखंड पहुंच रहे हैं. ऐसे में राज्य सरकार उनके इस कार्यक्रम को लेकर भी व्यस्त है. खास बात यह है कि इसी व्यवस्था के बीच सरकार ने बदरी केदार मंदिर समिति के पद पर आईएएस अधिकारी को बैठाने का निर्णय लिया है.
उधर दूसरी तरफ प्रदेश में ब्यूरोक्रेसी के बदलाव को लेकर भी काफी समय से चर्चा चल रही है. इसमें शासन से लेकर जिला स्तर पर भी अधिकारियों के तबादले होने हैं. फिलहाल विशाल मिश्रा की बदरी केदार मंदिर समिति के सीईओ पद पर जिम्मेदारी से जुड़ा आदेश जारी हुआ है. माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री के दौरे के बाद कई बड़े बदलाव किये जा सकते हैं.