उत्तराखंड
गरुड़चट्टी पुल के नीचे मिला शव, SDRF ने निकाला
गंगा से बरामद कर 1 किमी पैदल लाकर पुलिस को सौंपा

मुनिकीरेती क्षेत्र के गरुड़चट्टी पुल के नीचे एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही SDRF की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई|

अपर उपनिरीक्षक विजेंद्र कुड़ियाल के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कठिन और जोखिम भरे हालात के बीच SDRF जवानों ने गंगा नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया।
इसके बाद टीम ने शव को सुरक्षित तरीके से करीब एक किलोमीटर पैदल रास्ते से मुख्य सड़क तक पहुंचाया और आगे की कार्रवाई के लिए मुनिकीरेती थाने की पुलिस को सौंप दिया।