
दून पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत डोईवाला क्षेत्र में एक महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम ने राजीवनगर तिराहे के पास चेकिंग के दौरान आरोपी को दबोचा।

गिरफ्तार महिला की पहचान मायादेवी के रूप में हुई है, जो डोईवाला क्षेत्र की हिस्ट्रीशीटर बताई जा रही है। उसके कब्जे से 52 टेट्रा पैक अवैध देसी शराब (माल्टा) बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ देहरादून के अलग-अलग थानों में गैंगस्टर एक्ट और आबकारी अधिनियम समेत 50 से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी के खिलाफ डोईवाला कोतवाली में आबकारी अधिनियम के तहत नया मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।