उत्तराखंडहरिद्वार

हरिद्वार कुंभ को लेकर एक्शन में राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों के साथ की बैठक.

राम सिंह कैड़ा ने कहा हरिद्वार कुंभ मेले को सुंदर और ऐतिहासिक बनाने में सरकार दिन रात जुटी हुई है ।

शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने हरिद्वार पहुंचकर कुंभ मेले के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की. मेला नियंत्रण भवन में मेला प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ शहरी विकास मंत्री ने मेले के गंगा घाट, पुल और पार्किंग संबंधित सभी महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों को लेकर चर्चा की. साथ ही अधिकारियों और संबंधित निर्माण एजेंसियों को समयबद्ध रूप से और पूरी गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य संपन्न करने के निर्देश दिए.

बैठक में शहरी विकास सचिव नितेश कुमार झा, मेलाधिकारी सोनिका, हरिद्वार के डीएम मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर समेत कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे. मेला प्रशासन के अधिकारियों ने शहरी विकास मंत्री के समक्ष कुंभ की सभी तैयारियों की जानकारी रखी. उन्होंने तय समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करने की बात कही. समीक्षा बैठक के बाद मंत्री राम सिंह कैड़ा ने निर्माणाधीन सीसीआर 2 बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया. शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कुंभ मेला 2027 ऐतिहासिक हो इसके लिए सरकार रात दिन काम कर रही है. सरकार की प्रतिबद्धता है कि मेले में पहुंचने वाले सभी श्रद्धालु और साधु संत अच्छा अनुभव लेकर जाए.

राम सिंह कैड़ा ने कहा हरिद्वार कुंभ मेले को दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए सरकार रात दिन लगातार प्रयासरत है. कुंभ मेले के निर्माण कार्यों के लिए केंद्र सरकार ने 500 करोड़ का बजट भी जारी कर दिया है. हरिद्वार पूरे भारतवर्ष में धार्मिक और आध्यात्मिक राजधानी के रूप में जाना जाता है. देश दुनिया से हरिद्वार कुंभ में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को परेशानी न हो, साथ ही अखाड़ों में आने वाले साधु संतों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए बैठक बुलाई गई थी. उन्होंने श्रद्धालुओं और साधु संतों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए कुंभ मेले की तैयारी करने के निर्देश कुंभ मेला प्रशासन और सभी विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश भी दिए गए हैं.शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कुंभ कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम में शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. उन्होंने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से कुंभ मेले के दिव्य और भव्य आयोजन को लेकर चर्चा की. इसके बाद उन्होंने वेद मंदिर आश्रम पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से भी मुलाकात की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!