एक बार फिर एक्शन में दिखे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को दिए सख्त दिशा निर्देश ।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी फिर एक्शन मोड़ पर दिखे मसूरी मोतीलाल मार्ग का निरक्षण करते हुए उन्होंने अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए

मसूरी दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मोतीलाल नेहरू मार्ग और माल रोड की स्थिति का निरीक्षण किया। सड़क की खराब हालत और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर उन्होंने (PWD) के अधिकारियों पर नाराज़गी जताई। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता से जुड़े कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।
मंत्री ने बताया कि करोड़ों रुपये खर्च कर तैयार की गई सड़क की वर्तमान स्थिति संतोषजनक नहीं है। सड़क पर जगह-जगह क्षतिग्रस्त हिस्से और अधूरे कार्य देखकर उन्होंने अधिकारियों से जवाब मांगा। साथ ही निर्देश दिए कि सड़क की मरम्मत, नालियों की सफाई, रेलिंग और अन्य सुरक्षा संबंधी कार्यों को बारिश शुरू होने से पहले प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों और पर्यटकों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कार्यों में लापरवाही या गुणवत्ता में कमी पाई गई तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने यह भी कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना विभाग की जिम्मेदारी है।
स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
सड़क निरीक्षण के बाद गणेश जोशी ने मसूरी उप जिला चिकित्सालय का भी दौरा किया। यहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मंत्री ने डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और अस्पताल में उपलब्ध दवाइयों के रहते बाहर की दवा लिखने से बचा जाए।
स्टाफ की कमी पर हुई चर्चा
निरीक्षण के दौरान अस्पताल कर्मचारियों ने सफाई और अन्य जरूरी सेवाओं के लिए कर्मचारियों की कमी की समस्या सामने रखी। इस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से बात कर समाधान निकालने का भरोसा दिलाया।