उत्तराखंडदेहरादून

गोर्खाली सुधार सभा की गढ़ी डाकरा शाखा का वार्षिक अधिवेशन.

मेघावी छात्र-छात्राओं को बाँटी छात्रवृत्तियाँ.

गोर्खाली सुधार सभा की गढ़ी डाकरा शाखाका वार्षिक अधिवेशन –कर्मठ शाखा अध्यक्ष शंकर थापा की अध्यक्षता में गोर्खाली सुधार सभा में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ | सर्वप्रथम शाखा अध्‍यक्ष एवं उपाध्यक्ष रणजीत सिंह थापा ने — मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्‍यक्ष पदम सिंह थापा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन क्षेत्री, उपाध्यक्ष पूजा सुब्बा चंद, महामंत्री गोपाल क्षेत्री,सचिव मधुसूदन शर्मा एवं मीडिया प्रभारी प्रभा शाह का स्वागत अभिनंदन किया l तत्पश्चात् उन्होंने शाखा के विगत वर्ष के कार्यो एवं आय – व्यय का सम्पूर्ण लेखा जोखा का ब्यौरा दिया |

केंद्रीय पदाधिकारियों ने गोर्खाली सुधार सभा के कार्यो, उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं के विषयमें विस्तार से अवगत कराया |

केंद्रीय अध्‍यक्ष पदम सिंह थापा द्वारा शाखा के इन मेघावी छात्र/ छात्राओं को छात्रवृत्तियाँ प्रदान की गईं:—-

१) आराध्या क्षेत्री

२)भास्कर चंद

३)अभिनव

(४) अर्पिता क्षेत्री

(५) वंशिका भण्डारी

(६)वैभवी शाही

(७)कौशल कुमार

(८) कार्तिक थापा

(९) तनिष्का शाही

(१०)माही थापा

(११) श्वेता क्षेत्री

समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया:–

१) श्रीमती कमला थापा

२) श्रीमती प्रभा शाह

केंद्रीय अध्‍यक्ष पदम सिंह थापा ने शाखा अध्यक्ष शंकर थापा एवं शाखा के कार्यों एवं सहयोग की सराहना की एवं भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की आशा व्यक्त की | उन्होंने भाषा के प्रति जागरूकता एवं बच्चों को उच्च शिक्षा हेतु अग्रसर रहने का संदेश दिया |

इस अवसर पूर्व राज्यमंत्री टी डी भूटिया, शाखा उपाध्यक्ष रणजीत सिंह थापा , मधु खनाल , उदय ठाकुर, ओ०पी०गुरूंग बालकृष्ण बराल, राजेंद्र मल्ल, निर्मला भट्ट , रेखा थापा मोनिका गुरूंग,पूर्णिमा प्रधान एवं शाखा के वरिष्ठ महानुभावजन , मातृशक्तियाँ एवं युवाजन उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!