भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत करने पहुंचे कैंट विधानसभा के युवा नेता अर्चित डावर
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखण्ड दौरे का तीसरा दिन है

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का उत्तराखंड दौरा स्थानीय युवा नेता और जनता के लिए खास मौका बन गया। शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नितिन नबीन के प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के युवा चेहरों से राष्ट्रीय अध्यक्ष की मुलाकात करवाई।इससे पहले कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रेमनगर में गुरुद्वारा के पास उनका भव्य स्वागत किया गया। कैंट विधानसभा में रहने वाले बहुसंख्यक पंजाबी समाज ने इस स्वागत सत्कार में अहम भूमिका निभाई। नितिन नबीन ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

नितिन नबीन युवाओं से बड़ी ही आत्मीयता से मिले
शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग शिगनीवाला में हुए प्रबुद्धजन गोष्ठी कार्यक्रम के दौरान भी नितिन नबीन युवाओं से बड़ी ही आत्मीयता से मिले। देहरादून के युवा नेता और भाजपा से कई दशकों से जुड़े डावर परिवार के अर्चित डावर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में नितिन नबीन से मुलाकात की उनकी उत्तराखंड आगमन के लिए आभार प्रकट किया। नितिन नबीन भी अर्चित डावर के दोनों हाथ अपने हाथों में लेकर सम्मान से अविभूत नजर आए।