Uncategorized

पुलिस ने कराए सट्टेबाजी वेबसाइट ब्लॉक: ऑनलाइन सट्टेबाजी पर सख्त एक्शन

राज्य में ऑनलाइन सट्टेबाज़ी के बढ़ने पर पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। आम जन को इस नेटवर्क से निकालने में लगी पुलिस।

देहरादून : उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लागू किये गए “उत्तराखंड गैंबलिंग लॉ 2026” के तहत ऑनलाइन सट्टेबाज़ी के खिलाफ एसटीएफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई में एसटीएफ ने 86 अवैध वेबसाइट  ब्लॉक कर दिए हैं। साथ ही सट्टेबाज़ी के अवैध कारोबार पर पुलिस लगातार एक्शन ले रही है।

एसटीएफ के अनुसार, सट्टेबाज़ी का यह कारोबार डिजिटल माध्यम से जल्दी पैसा कमाने का लालच देकर किया जा रहा था। इसी डिजिटल सट्टेबाज़ी को रोकने के लिए एसटीएफ हरकत में आई और अवैध वेबसइट ब्लॉक कर दिए ।

एसटीएफ ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन सट्टेबाज़ी और अवैध गेमिंग एप्स से दूर रहे। जल्द कमाई का लालच आपको अपराध की ओर धकेल सकता है। साथ ही किसी भी अवैध वेबसाइट की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और डिजिटल फ्रॉड से बचने के लिए उत्तराखंड साइबर एसटीएफ के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को फॉलो भी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!