
गोर्खाली सुधार सभा की बंजारावाला शाखा का वार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को शाखा अध्यक्ष किशन थापा की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा, महामंत्री गोपाल क्षेत्री तथा मीडिया प्रभारी प्रभा शाह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत शाखा अध्यक्ष ने अतिथियों के स्वागत एवं अभिनंदन से की। इसके बाद उन्होंने शाखा की वर्षभर की गतिविधियों और आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
अधिवेशन के दौरान उनियारा ठकुरी, कमला थापा और सी.बी. थापा ने अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। वहीं केंद्रीय पदाधिकारियों ने गोर्खाली सुधार सभा की उपलब्धियों, सामाजिक कार्यों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने शाखा के तीन मेधावी विद्यार्थियों—आगमन भूषाल, अथर्व थापा और श्रीजल ठकुरी—को छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में केंद्रीय अध्यक्ष ने शाखा अध्यक्ष किशन थापा और पूरी शाखा की सक्रियता एवं सहयोग की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में गीता गुरूंग, सीता क्षेत्री, प्रेम बहादुर, चिंतामणि भूषाल, माया उपाध्याय, पूर्व बहादुर, कृष्णा थापा सहित शाखा के वरिष्ठ सदस्य, मातृशक्तियां और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।