
देहरादून। उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने शुक्रवार को UJVN Ltd. के नव नियुक्त प्रबंध निदेशक ए.के. सिंह के कार्यभार ग्रहण करने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रबंध निदेशक ए.के. सिंह ने एसोसिएशन को आश्वस्त किया कि कर्मियों के हितों से जुड़े सभी लंबित प्रकरणों का युद्ध स्तर पर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने सभी अभियंताओं से राज्य में विद्युत उत्पादन को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की।
एसोसिएशन ने ए.के. सिंह को UJVN Ltd. का स्थायी प्रबंध निदेशक नियुक्त किए जाने पर मुख्यमंत्री का भी आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव इं. मुकेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित रंजन, उपाध्यक्ष सौरभ पाण्डेय, राहुल चानना, प्रचार सचिव मनीषा कौंसवाल, सदस्य मनीष इंग्ले, भरत भारद्वाज, रेखा डंगवाल, डी.सी. शर्मा, ब्रिजेश यादव, मनोज रावत, प्रभाकर गुप्ता, के.के. गुप्ता, दिनेश भारद्वाज, अंजुला उपाध्याय, हरेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में अभियंता उपस्थित रहे