उत्तराखंड

20 दिन की भूख हड़ताल के बाद अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक, डॉक्टर बोले- फिलहाल हालत स्थिर

सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन-6, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार रख रही है स्वास्थ्य पर नजर

लद्दाख के पर्यावरणविद् और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है. 20 दिनों की भूख हड़ताल के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती वांगचुक की हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है. अस्पताल प्रशासन ने उनका हेल्थ बुलेटिन-6 जारी करते हुए कहा कि डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है.
अस्पताल के मुताबिक, वांगचुक के सभी महत्वपूर्ण वाइटल पैरामीटर्स सामान्य हैं और ब्लड रिपोर्ट भी संतोषजनक है. फिलहाल उनकी क्लीनिकल कंडीशन स्थिर बनी हुई है, हालांकि एहतियात के तौर पर उन्हें मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है.
डॉक्टरों का कहना है कि उनकी सेहत पर हर पल नजर रखी जा रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सा उपलब्ध कराई जा सके. आने वाले दिनों में उनकी स्थिति के आधार पर आगे की उपचार योजना तय की जाएगी.
सोनम वांगचुक के अस्पताल में भर्ती होने के बाद से देशभर में उनके समर्थकों, सामाजिक संगठनों और कई नेताओं

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!