उत्तर प्रदेश
जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन जारी, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल; शिक्षा सुधार और जवाबदेही की मांग तेज
प्रदर्शनकारियों ने संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज का आरोप लगाया, महिलाओं और छात्रों के साथ मारपीट का दावा; देशभर से ऑनलाइन मिल रहा समर्थन और राहत सामग्री।

इस बीच जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन को देशभर से समर्थन भी मिल रहा है। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, जो लोग धरनास्थल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, वे फूड डिलीवरी ऐप्स के जरिए भोजन, पानी और अन्य जरूरी सामान भेजकर अपना समर्थन जता रहे हैं।
आंदोलनकारियों का कहना है कि उनकी प्रमुख मांगों में शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा अनियमितताओं पर प्रभावी कार्रवाई, सरकार की जवाबदेही तय करना और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग शामिल है। उनका कहना है कि जब तक इन मुद्दों पर ठोस कदम नहीं उठाए जाते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

![]()