DehradunUttrakhand

संसद परिसर में काले कपड़ों पर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

सद में विपक्ष का काला प्रदर्शन, राहुल गांधी समेत सांसदों ने लगाए 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो' के नारे

छात्र आंदोलनों और NEET परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित कई विपक्षी सांसद काले कपड़े पहनकर शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। संसद परिसर में ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’ और ‘छात्रों को न्याय दो’ जैसे नारे लगाए गए। कई सांसदों के हाथों में ऐसे पोस्टर और तख्तियां भी थीं, जिन पर NEET परीक्षा और कथित पेपर लीक से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से जवाब मांगा गया था।

विपक्ष ने लगाया सरकार पर आरोप 

विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। प्रदर्शन के दौरान सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। विपक्ष का कहना था कि यह प्रदर्शन छात्रों की आवाज को संसद तक पहुंचाने और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर आयोजित किया गया।

खड़गे का सरकार पर तीखा हमला

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर किया जा रहा है और विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश हो रही है। उनके अनुसार, शांतिपूर्ण और नियमों के तहत किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों में भी सांसदों को परेशान किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!