DehradunUttrakhand

स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर नर्सिंग स्टाफ का हंगामा, 4 महिला कर्मचारियों ने पिया फिनायल

मांगें पूरी न होने से नाराज़ नर्सिंग कर्मियों ने प्रदर्शन के दौरान उठाया आत्मघाती कदम

देहरादून: उत्तराखंड में वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे नर्सिंग कर्मियों का प्रदर्शन उस समय गंभीर स्थिति में बदल गया, जब स्वास्थ्य मंत्री के  आवास के बाहर प्रदर्शन कर रही चार महिला कर्मचारियों  ने कथित तौर पर फिनायल पी  लिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और चारों महिलाओं को तत्काल उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेजा। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, इनमें से एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कई महीनों से जारी है आंदोलन

वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग स्टाफ पिछले कई महीनों से आंदोलनरत है। मंगलवार को भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री के आवास के बाहर एकत्र हुए थे। इसी दौरान अचानक चार महिलाओं द्वारा कथित रूप से फिनायल पी लेने की घटना से प्रदर्शन स्थल पर हड़कंप मच गया।

मामले की जांच शुरू

पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया और इसके पीछे क्या कारण रहे, इसकी विस्तृत पड़ताल की जा रही है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!