DehradunUttrakhand

चमोली में तबाही का सैलाब! वेली ब्रिज और वाहन बहे, BRO कर्मी लापता

चमोली। भारत-चीन सीमा से सटे चमोली जिले की नीती घाटी में  शाम अचानक आए जलसैलाब से अफरा-तफरी मच गई। ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमक नाले में आए तेज पानी के बहाव में वैली ब्रिज बह गया। इस दौरान कई वाहन भी इसकी चपेट में आ गए।बताया जा रहा है कि यह घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई। तमक नाले में अचानक आए पानी के तेज बहाव ने 123 बीआरटीएफ सुराईथोटा की ओर से तैयार किए गए वैली ब्रिज को क्षतिग्रस्त कर बहा दिया। मौके पर मौजूद GREF के कुछ वाहन भी इसकी चपेट में आ गए।

घटना के दौरान स्कॉर्पियो चालक नायक पंकज कुमार के तेज बहाव में लापता होने की जानकारी सामने आई है। उनकी तलाश के लिए बचाव दलों ने अभियान शुरू कर दिया है। वहीं, प्रभावित स्कॉर्पियो को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा लिया गया है।जलसैलाब की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दलों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। फिलहाल लापता कर्मी की तलाश की जा रही है और मौके पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!