Uncategorized

राज्यमंत्री प्रताप पंवार ने कोरोनेशन जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार के राज्यमंत्री  प्रताप पंवार ने जिला चिकित्सालय कोरोनेशन, देहरादून का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान  मंत्री ने चिकित्सालय में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि उन्हें आवश्यक दवाइयां एवं इंजेक्शन समय पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा चिकित्सकों द्वारा बाहरी दवाइयां नहीं लिखी जा रही हैं। मरीजों ने चिकित्सालय प्रशासन, चिकित्सकों एवं नर्सिंग अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।

 

 

 

मंत्री ने चिकित्सालय के विभिन्न अनुभागों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मेडिसिन वार्ड, बर्न वार्ड, सर्जिकल वार्ड, पैथोलॉजी सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय की साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई तथा समस्त कार्मिक निर्धारित वेशभूषा में अपने-अपने कार्यस्थलों पर उपस्थित पाए गए।

 

निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री के साथ डॉ. यतेंद्र सिंह, प्रमुख अधीक्षक, जिला चिकित्सालय देहरादून,  प्रमोद पंवार, पीआरओ, सहायक नर्सिंग अधीक्षिका सुशीला पंवार एवं  ज्योति खन्ना सहित अन्य चिकित्सा कर्मी उपस्थित रहे।

 

माननीय मंत्री ने चिकित्सालय में सुव्यवस्थित प्रबंधन, स्वच्छता व्यवस्था एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने प्रमुख अधीक्षक, जिला चिकित्सालय देहरादून एवं उनकी पूरी टीम को बेहतर व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!