DehradunUttrakhand

मिस उत्तराखण्ड के मिस ट्रेडिशनल सब कॉन्टेस्ट में दिखा संस्कृति और स्टाइल का संगम

 

देहरादून । रविवार को सेंट्रियो मॉल स्थित स्काईलाउंज में मिस उत्तराखण्ड 2026 के तहत मिस ट्रेडिशनल’ सब-कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपने परिधानों के माध्यम से उत्तराखंड समेत देश के विभिन्न राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और विविधता की खूबसूरत झलक पेश की।

रविवार को  राजपुर रोड स्थित सेंट्रियो मॉल में आयोजित मिस ट्रेडिशनल’ सब-कॉन्टेस्ट में प्रतिभागियों ने विभिन्न राज्यों के पारंपरिक परिधानों में रैंप वॉक कर अपनी संस्कृति और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। पारंपरिक परिधानों में सजी प्रतिभागियों ने आकर्षक मंच प्रस्तुति से जजेज का ध्यान अपनी और आकर्षित किया।


 

 

इस मौके पर सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी एवं राजीव मित्तल ने कहा कि ‘मिस ट्रेडिशनल’ सब-कॉन्टेस्ट का उद्देश्य प्रतिभागियों को पारंपरिक परिधानों और संस्कृति के माध्यम से अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर देना है। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अलग-अलग और आकर्षक पारंपरिक परिधानों में रैंप वॉक कर अपनी संस्कृति और व्यक्तित्व की खूबसूरत झलक पेश की। उन्होंने कहा कि इस तरह के सब-कॉन्टेस्ट प्रतिभागियों को अपनी अलग पहचान बनाने और अपनी प्रतिभा को निखारने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं।

 

 

इस मौके पर कोऑर्डिनेटर हिमानी रावत, अनन्या भंडारी, फैशन स्टाइलिस्ट प्रियादिति सिंधी, कोरियोग्राफर जैज पुष्कर सोनी,आकांक्षा गुप्ता, प्रोडक्शन हेड राहुल छाबड़ा,  एवं न्यू एरा के राज कौशिक सहित अन्य लोगों ने विशेष सहयोग किया।

 

 

प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक मंडल में स्मृति रावत (मिस उत्तराखण्ड 2025), तानिया सिंह (मिस उत्तराखण्ड 2024), एनी सिंह (शिक्षाविद्), रोटरी दून हिल्स शिवालिक के जिला गवर्नर पुनीत टंडन, छाप की डायरेक्टर रिचा एहलावत एवं ओलेवियन ह्यूज़ के ब्रांड ओनर अजय करनवालआदि शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!