DehradunUttrakhand

प्रबंध निदेशक ने मध्य रात्रि में किया भार निस्तारण केंद्र का औचक निरीक्षण

देहरादून। माननीय प्रबंध निदेशक ने मध्य रात्रि में प्रांतीय भार निस्तारण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 400 केवी काशीपुर-नहटौर लाइन पर ट्रिपिंग की समस्या सामने आई। इस पर प्रबंध निदेशक ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से समस्या के कारणों और वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मार्काडोस कंपनी द्वारा किए जा रहे पूर्वानुमान और वास्तविक स्थिति में काफी अंतर पाए जाने पर प्रबंध निदेशक ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कंपनी को पूर्वानुमान प्रक्रिया में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही पर सख्त चेतावनी देते हुए कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

नोटिस में कंपनी से यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि क्यों न उसके अनुबंध को निरस्त करते हुए ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई शुरू की जाए। प्रबंध निदेशक ने संबंधित अधिकारियों को विद्युत व्यवस्था की सतत निगरानी और किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!