Uttrakhandदेहरादून

नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे के कार्यभार ग्रहण करने के बाद सफाई कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण कार्रवाई

 सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र, 86 कर्मचारियों को एसीपी का लाभ, आज 3 कर्मचारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

नगर निगम देहरादून में नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय के कार्यभार ग्रहण करने के बाद कर्मचारियों से संबंधित सेवा प्रकरणों के निस्तारण की दिशा में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सफाई कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय एवं कार्यवाही करते हुए अब तक कुल 13 सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा चुके हैं, जबकि 86 सफाई कर्मचारियों को एसीपी (Assured Career Progression) का लाभ प्रदान किया गया है।

 

नगर निगम के अनुसार नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले 13 सफाई कर्मचारियों में 05 स्थायी कर्मचारी तथा 08 अस्थायी कर्मचारी शामिल हैं। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए आज 03 सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय के कार्यभार ग्रहण करने के बाद नगर निगम प्रशासन द्वारा कर्मचारियों से जुड़े लंबित एवं सेवा संबंधी प्रकरणों की समीक्षा कर पात्र कर्मचारियों को नियमानुसार लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाने के साथ-साथ पात्र सफाई कर्मचारियों को एसीपी का लाभ दिया जाना भी इसी प्रक्रिया का हिस्सा है।
एसीपी योजना के अंतर्गत पात्र कर्मचारियों को निर्धारित सेवा अवधि एवं लागू नियमों के अनुसार उनके सेवा लाभ प्रदान किए जाते हैं। नगर निगम प्रशासन द्वारा संबंधित अभिलेखों एवं सेवा प्रकरणों की जांच के उपरांत पात्र कर्मचारियों को नियमानुसार एसीपी का लाभ उपलब्ध कराया गया है।
नगर निगम देहरादून की स्वच्छता व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सफाई कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। शहर की सड़कों, सार्वजनिक स्थलों एवं विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए सफाई कर्मचारी प्रतिदिन अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं।
नगर निगम प्रशासन का प्रयास है कि स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ निगम के कर्मचारियों के सेवा संबंधी मामलों का भी नियमानुसार समाधान किया जाए। इसी उद्देश्य से नियुक्ति, सेवा लाभ एवं एसीपी जैसे मामलों में पात्र कर्मचारियों को नियमानुसार लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।

इसी क्रम में गुरुवार को नगर निगम देहरादून में 03 सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया तथा निगम द्वारा की गई कार्यवाही को कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।
नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी निगम की कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। कर्मचारियों से संबंधित पात्र सेवा प्रकरणों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के हितों से जुड़े मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पात्र कर्मचारियों के सेवा संबंधी प्रकरणों की नियमानुसार जांच एवं समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें उनके देय सेवा लाभ समय पर प्राप्त हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!