प्रथम नवरात्र पर देहरादून साइक्लिंग क्लब ने निकाली साइकिल राइड, उत्तराखंड की समृद्धि और साइकिलिंग लेन की उठाई मांग
प्रथम नवरात्र पर देहरादून साइक्लिंग क्लब ने निकाली साइकिल राइड
देहरादून, 11 अक्टूबर 2026। प्रथम नवरात्र के पावन अवसर पर देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा प्रेमनगर से साईं मंदिर तक साइकिल राइड का आयोजन किया गया। इस राइड का नेतृत्व क्लब के कम्युनिटी लीडर्स जयन्ती प्रसाद गौड़ एवं सुरिंदर सिंह ने किया। राइड का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों के बीच स्वस्थ जीवनशैली, सुरक्षित साइक्लिंग, नशामुक्त देहरादून और पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश प्रसारित करना था।


उन्होंने आगे कहा कि “नशामुक्त देहरादून, स्वस्थ देहरादून और फिट देहरादून” देहरादून साइक्लिंग क्लब के प्रमुख उद्देश्य हैं। क्लब नियमित साइकिल राइड और जन-जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने, शारीरिक रूप से सक्रिय रहने और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित कर रहा है।
इस साइकिल राइड में जयन्ती प्रसाद गौड़, सुरिंदर सिंह, हरिसिमरन सिंह, आदर्श रावत, आदर्श झा, मोहम्मद हारिस, अनमोल, प्रणय पंत, आरती, महेश, चित्रांग, अमन सहित क्लब के अन्य सदस्य एवं साइकिलिस्ट उपस्थित रहे।
देहरादून साइक्लिंग क्लब ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे सुरक्षित साइक्लिंग अपनाएं, यातायात नियमों का पालन करें और एक स्वस्थ, स्वच्छ, हरित एवं नशामुक्त देहरादून के निर्माण में अपना योगदान दें