बदरीनाथ धाम में शारदीय नवरात्रि पर घट स्थापना, मां भगवती का हुआ अभिषेक
बदरीनाथ धाम में शारदीय नवरात्रि पर घट स्थापना,
बदरीनाथ धाम, 11 अक्टूबर। शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा बदरीनाथ धाम मंदिर परिसर में माता उर्वशी एवं नवदुर्गा पूजा के तहत विधि-विधान से घट स्थापना की गई। इस अवसर पर नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी ने मां भगवती का अभिषेक किया। वहीं, आचार्य विजय प्रसाद पाण्डेय, आचार्य मंत्री प्रसाद थपलियाल और आचार्य शशांक चमोली ने पूजा-अर्चना के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ किया।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती एवं विजय कप्रवाण ने भी शुभकामनाएं दीं। नवरात्रि के प्रथम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां भगवती और भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए

आचार्य विजय प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि नौ दिनों तक मंदिर परिसर में दुर्गा सप्तशती का पाठ और माता उर्वशी की विशेष पूजा होगी। इस दौरान राष्ट्र कल्याण, ऐश्वर्य वृद्धि, बाधाओं की निवृत्ति और जनकल्याण की कामना की जाएगी। विजयदशमी पर हवन-यज्ञ के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का समापन होगा।
इस अवसर पर बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी राजन नैथानी, प्रोटोकॉल अधिकारी राकेश सेमवाल, मंदिर अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, संदीप कपरवाण, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़, विपिन डिमरी और दिनेश डिमरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।