चन्द्रा गढ़वाली फीचर फिल्म पोस्टर टीजर लोकार्पण समारोह
गढ़वाली फीचर फिल्म 'चन्द्रा' की सशक्त टीम में शामिल हैं
देहरादून। उत्तराखण्ड की लोकभाषा, लोकसंस्कृति और क्षेत्रीय सिनेमा को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से KPG Films Production के बैनर तले निर्मित गढ़वाली फीचर फिल्म ‘चन्द्रा’ अपनी सशक्त कलाकार टीम, अनुभवी निर्देशन दल, मधुर संगीत और कुशल तकनीकी टीम के साथ तैयार की गई है। फिल्म का निर्देशन उत्तराखण्ड फिल्म जगत में लंबे समय से सक्रिय फिल्म निर्देशक कांता प्रसाद ने किया है। फिल्म में उत्तराखण्ड के कई प्रतिभाशाली कलाकारों ने अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

अभिनय एवं मुख्य कलाकार
फिल्म ‘चन्द्रा’ में मिनी उनियाल, सुनील सिंह, अनुज हीत, प्रताप सिंह, अनुष्का पवार, सुशील पुरोहित, अंकित रौथाण, हर्ष खत्री, आस्था रावत, मोहित थपलियाल, संजय नेगी, प्रकाश पांडेय, अनुराग भंडारी, आस्था उपाध्याय, अर्पित पवार ‘सोनू’, धीरज रावत, आस्था नेगी, जसपाल राणा, मोहन सिंह पवार ‘बहादुर’, साक्षी पंवार, इंदु रावत, चैन सिंह पंवार, सुषमा व्यास, सिद्धार्थ बडोनी, कुलदीप असवाल, संजीत कुकरेती, दीपक आनंद भट्ट, प्रवीण बिष्ट, उम्मेद सिंह बिष्ट, रामसेवक पुरी और सुनील उपाध्याय सहित अनेक कलाकार नजर आएंगे।
फिल्म के निर्देशन की कमान कांता प्रसाद ने संभाली है। मुख्य सहायक निर्देशक पार्थ कोटियाल हैं, जबकि सहायक निर्देशक के रूप में अक्षित कोटियाल और शशांक पांडेय ने सहयोग किया है।
फिल्म की कहानी एवं गीत भगवती प्रसाद उपाध्याय ने लिखे हैं। पटकथा एवं संवाद देवी प्रसाद सेमवाल ने तैयार किए हैं। फिल्म के निर्माता अर्जुन असवाल एवं कुलदीप असवाल हैं, जिन्होंने इस परियोजना को साकार करने में महत्वपूर्ण
भूमिका निभाई है।
संगीत विभाग में लोकस्वरों और प्रतिभाओं का संगम
फिल्म का संगीत निर्देशन उत्तराखण्ड के प्रतिष्ठित संगीतकार संजय कुमोला ने किया है। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक संजय कुमोला, विजयपाल कलूरा ने दिया है, फिल्म में मीना राणा, कैलाश कुमार, सुशील राजश्री, अंजलि खरे, रेणु बाला, सौरभ मैठाणी और प्रतीक्षा बमराड़ा ने पार्श्व गायन किया है। इसके अतिरिक्त ध्रुविका और सुरभि ने बैकिंग वोकल्स के माध्यम से संगीत को सहयोग दिया है।
फिल्म के संगीत में उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक संवेदनाओं, लोकभावनाओं और पहाड़ी परिवेश की झलक प्रस्तुत करने
का प्रयास किया गया है।
तकनीकी टीम ने दिया फिल्म को विशेष स्वरूप
फिल्म के छायांकन (DOP) नागेन्द्र प्रसाद हैं। उनके साथ सहायक छायाकार के रूप में नितेश भट्ट और अमित सिंह ने कार्य किया है। फिल्म के गीतों एवं दृश्यों को आकर्षक बनाने में कोरियोग्राफर रवि राणा, संजीता कुकरेती का
महत्वपूर्ण योगदान है।
मेकअप विभाग में रविन्द्र सिंह, अमित और विकेश बाबू, अली भाई ने जिम्मेदारी निभाई है। कला निर्देशन का कार्य गीता कोठियाल ने संभाला है, जबकि ड्रेस डिजाइनर के रूप में अनुष्का के एम ने योगदान दिया है।
उत्तराखण्डी सिनेमा को आगे बढ़ाने की पहल
फिल्म ‘चन्द्रा’ उत्तराखण्ड की क्षेत्रीय फिल्म संस्कृति को व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचाने की दिशा में KPG Films Production का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। फिल्म से जुड़े कलाकारों और तकनीशियनों की विविधतापूर्ण टीम इस बात को दर्शाती है कि उत्तराखण्ड में स्थानीय प्रतिभाओं के माध्यम से सशक्त और गुणवत्तापूर्ण सिनेमा निर्माण की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।
फिल्म के निर्देशक कांता प्रसाद के अनुसार, क्षेत्रीय सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि अपनी भाषा, संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक भावनाओं को संरक्षित करने का भी सशक्त माध्यम है। ‘चन्द्रा’ के निर्माण में पूरी टीम ने समर्पण और मेहनत के साथ योगदान दिया है।
KPG Films Production की ओर से फिल्म ‘चन्द्रा’ से जुड़े सभी कलाकारों, गायकों, लेखकों, निर्माताओं और तकनीकी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया जाता है। टीम को उम्मीद है कि दर्शकों का स्नेह और सहयोग इस फिल्म को उत्तराखण्डी सिनेमा में एक विशेष पहचान दिलाने में सहायक होगा।
KPG Films Production
निर्देशकः कांता प्रसाद