उत्तराखंड विधानसभा में ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मी की मौत: खाई में मिला शव, 3 दिन पहले घर से निकले थे; शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान
उत्तराखंड विधानसभा में ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मी की मौत
“चमोली के भिकियासैंण में विधानसभा में ड्यूटी के लिए जा रहे पुलिसकर्मी की मौत हो गई। पुलिसकर्मी तीन दिन पहले अपने घर से निकले थे। जब वे विधानसभा नहीं पहुंचे, तो पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। जिसके बाद उनकी तलाश शुरू की।”

आज तलाशी अभियान के दौरान उनका शव SDRF को कर्णप्रयाग से आगे नैनीसैंण सड़क पर खाई में मिला। पास में एक क्षतिग्रस्त स्कूटी भी मिली है। परिजनों के मुताबिक, वे इसी स्कूटी से 26 अक्टूबर को कर्णप्रयाग से भराड़ीसैंण के लिए जा रहे थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।”
“चमोली पुलिस में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत वीरेंद्र सिंह (निवासी बनसोली/कपीरी गांव, कर्णप्रयाग ब्लॉक) दो दिवसीय विधानसभा सत्र में ड्यूटी के लिए 26 अक्टूबर को स्कूटी से कर्णप्रयाग से भराड़ीसैंण (गैरसैंण) के लिए रवाना हुए थे।”
“जब वे विधानसभा स्थल (भराड़ीसैंण) नहीं पहुंचे और उनसे संपर्क नहीं हो पाया, तो पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए गुमशुदगी दर्ज की।”