DehradunUttrakhandराजनीति

6 नवंबर को उत्तराखंड आएंगे अमित शाह, भाजपा ने स्वागत की तैयारियां की शुरू

6 नवंबर को उत्तराखंड आएंगे अमित शाह,

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। उनके देहरादून आगमन को लेकर भाजपा ने स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, इस दौरे के दौरान फिलहाल पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ किसी बैठक या संगठनात्मक कार्यक्रम की योजना नहीं बनाई गई है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने अमित शाह के प्रस्तावित दौरे की जानकारी देते हुए कहा कि देवभूमि की जनता और भाजपा परिवार की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री का उत्तराखंड आना पार्टी के लिए प्रसन्नता का विषय है और उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा।

नवीन ठाकुर के अनुसार, अमित शाह का देहरादून स्थित पुलिस लाइन पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। यह एक सरकारी कार्यक्रम है। फिलहाल भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक या अन्य संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कोई कार्यक्रम निर्धारित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में कोई अतिरिक्त कार्यक्रम तय होता है, तो पार्टी कार्यकर्ताओं को उसमें शामिल होने का अवसर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!