फिल्ममेकर संजय गुप्ता हमारे बीच नहीं रहे, सिर में चोट लगने से 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही दर्दनाक और दुखद खबर सामने आ रही है। इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता (57 साल) अब हमारे बीच नहीं रहे
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही दर्दनाक और दुखद खबर सामने आ रही है। इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता (57 साल) अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन की खबर से पूरे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए हिंदी सिनेमा में एक अलग और खास पहचान बनाई थी। ‘कांटे’ , ‘शूटआउट एट वडाला’ , ‘काबिल’ जैसी कई शानदार फिल्मों और खासतौर पर क्राइम, गैंगस्टर और एक्शन फिल्मों को नए अंदाज में बड़े पर्दे पर पेश करने के लिए उन्हें जाना जाता था जो अब हमारे बीच नहीं हैं। अशोक पंडित ने उनके निधन के बाद एक पोस्ट शेयर किया है।

बताया जा रहा है कि फिल्ममेकर संजय गुप्ता की बीती रात (30 अक्टूबर) को ही मौत हो गई। हालांकि उनके निधन को लेकर अधिक जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।
फिल्ममेकर अशोक पंडित ने उनके निधन पर शोक जताते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, ‘यह सच में चौंकाने वाला और दुखद है। अभी खबर मिली कि हमारे प्यारे दोस्त एक जाने-माने डायरेक्टर संजय गुप्ता अब नहीं रहे। घर पर सिर में चोट लगने से उनका निधन हो गया। एक और टैलेंट बहुत जल्दी चला गया। वह एक बेहतरीन नैरेटर, ज़िंदगी से भरपूर पर्सनैलिटी और एक पैशनेट फिल्ममेकर थे। हमारी इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान। तुम्हें याद करूंगा मेरे दोस्त। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना। ओम शांति। उनके अंतिम संस्कार की जानकारी जल्द ही शेयर की जाएगी।’