DehradunUttrakhand
मामूली विवाद में बाइक सवार को कार से कुचलने की कोशिश, फरार आरोपी गिरफ्तार

देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद युवक की बाइक को आई-20 कार से टक्कर मारकर उसे कुचलने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को हर्ष वालिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि हार्दिक शर्मा और उसके साथियों ने मामूली विवाद के चलते उनकी बाइक को कार से टक्कर मारी और उन पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। आरोपियों ने गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दी।
मामले में मुख्य आरोपी हार्दिक शर्मा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं घटना के बाद से फरार चल रहे दूसरे आरोपी उदित को पुलिस ने 31 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर दून अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से आगे की कार्रवाई कर रही है