DehradunUttrakhand

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ देहरादून प्रशासन सख्तः 50 सेक्टर अधिकारियों ने संभाली निगरानी की कमान

100 वार्डों में चला सघन अभियान, दुकानों की जांच के साथ लोगों को किया जागरूक

माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेशों का कड़ाई से पालन कराते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़े पैमाने पर सघन चेकिंग और जागरूकता अभियान शुरू किया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन में नगर निगम के सभी 100 वार्डों की नियमित निगरानी के लिए 50 सेक्टर अधिकारियों की तैनाती की गई है।

 

अभियान के तहत नगर निगम और प्रशासनिक टीमों ने शहर के विभिन्न वार्डों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई कीवार्ड-78 (टर्नर रोड) एवं वार्ड-79 (भारूवाला) में जिला सूचना अधिकारी के नेतृत्व में 32 दुकानों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री मिलने पर दो दुकानों का ₹1,000 का चालान काटा गया।

 

वार्ड-04 (राजपुरा) में जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल और सेनेटरी इंस्पेक्टर राखी रावत की टीम ने विशेष अभियान चलाया। यहां 22 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया और ₹6,700 का जुर्माना वसूला गया।कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का भंडारण या बिक्री न करें और इसके स्थान पर पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों का प्रयोग अपनाएं।

सजा ही नहीं, जागरूकता भी मकसद
प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल चालान काटना या जुर्माना लगाना नहीं, बल्कि व्यापारियों और आम जनता को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। प्रशासन ने दूनवासियों से अपील की है कि वे देहरादून को स्वच्छ, हरा-भरा और प्लास्टिक-मुक्त बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!