उत्तराखंडमसूरी

मसूरी:नगर पालिका परिषद के नव-निर्वाचित बोर्ड की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी प्रतिभाग किया.

मसूरी, 07 फरवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी स्थित टाउन हॉल में नगर पालिका परिषद के नव-निर्वाचित बोर्ड की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद द्वारा बीते एक वर्ष की उपलब्धियों एवं आगामी प्रस्तावित विकास कार्यों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।

नगर पालिका परिषद के नव-निर्वाचित बोर्ड की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

प्रस्तुतीकरण में नगर क्षेत्र में किए गए एवं प्रस्तावित कार्यों में आरसीसी सड़क मार्गों एवं आंतरिक सड़कों का निर्माण, सुरक्षा रेलिंग, सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण, प्याऊं की सुविधा, टाउन हॉल का सुदृढ़ीकरण, वार्डों में सामुदायिक भवनों का निर्माण, पथ प्रकाश लाइट, हाई मास्क लाइट सहित अन्य जनहितकारी कार्य शामिल रहे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नगर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पर्यावरण मित्रों उपहार एवं गर्म कम्बल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने पर्यावरण मित्रों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मसूरी शहर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जिसके लिए शासन द्वारा नगर पालिका को 25 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। उन्होंने नगर पालिका परिषद को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी विकास एवं स्वच्छता के कार्य इसी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेंगे।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, मोहन पेटवाल, बोर्ड के सभी सदस्यगण सहित कई लोग उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!