DehradunUttrakhandशिक्षासामाजिक

महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को नई मजबूती देने वाला प्रधानमंत्री का संकल्प सराहनीय

महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को नई मजबूती देने वाला प्रधानमंत्री का संकल्प सराहनीय

महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को नई मजबूती देने वाला प्रधानमंत्री का संकल्प सराहनीय : कुसुम कंडवाल(अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग)
देहरादून।/ऋषिकेश उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के महिला सशक्तिकरण, नारी सम्मान, आत्मनिर्भरता एवं महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

कल मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा 132वें संविधान संशोधन विधेयक को दी गई मंजूरी के साथ ही देश की महिलाओं की दशकों पुरानी प्रतीक्षा समाप्त होने जा रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को लोकसभा व विधानसभाओं में जो 33% आरक्षण दिया गया था, वह अब साकार होगा।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को लोकसभा एवं विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का संकल्प महिला नेतृत्व को नई मजबूती प्रदान करने वाला ऐतिहासिक प्रयास है। महिलाओं की जनप्रतिनिधित्व में भागीदारी बढ़ने से नीति निर्माण, कानून निर्माण और विकास योजनाओं में महिलाओं के दृष्टिकोण एवं आवश्यकताओं को अधिक प्रभावी स्थान मिलेगा। इससे लोकतंत्र अधिक समावेशी, संवेदनशील और सशक्त बनेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी विचार और महिलाओं के अधिकार, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण देश की महिलाओं में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का संकल्प पैदा करते हैं। एक महिला के रूप में यह संदेश अत्यंत प्रेरणादायी है कि जब समाज और देश महिलाओं की क्षमता, संघर्ष और सपनों को सम्मान देते हैं, तो वे और अधिक दृढ़ता से अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होती हैं।
श्रीमती कंडवाल ने कहा कि नारी केवल परिवार की शक्ति ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला भी है। शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता, सामाजिक नेतृत्व और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ना विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण, महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। राज्य की महिलाओं को विभिन्न योजनाओं और अवसरों के माध्यम से आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिल रहा है।
अंत में उन्होंने कहा कि महिलाओं का हौसला बुलंद है, उनकी इच्छाशक्ति अटूट है और वे आत्मनिर्भर उत्तराखंड एवं सशक्त भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं, बल्कि समान अवसर, सम्मान, सुरक्षा और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!